Search

 
 
 

रांची: श्री श्याम मंदिर में मनाया गया जया एकादशी उत्सव

 
Ranchi: अपना बनाया है तो अपना बनाए रखना, हुई गलतियां जो मुझसे उसे भुलाए रखना, जैसे भजनों की लय पर भक्तगण भाव विभोर हुए. शनिवार को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में जया एकादशी उत्सव भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया. सुबह से शाम तक लगभग दो हजार भक्तों ने श्री श्याम प्रभु के दर्शन किए. इससे पहले श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाया गया. स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत किया. विभिन्न प्रकार के फूलों लाल गुलाब, रजनीगंधा, गेंदा से श्रृंगार किया गया. इसके साथ मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवम बजरंगबली का भी विशेष श्रृंगार किया गया. श्री श्याम देव के जयकारों के बीच ज्योत प्रज्वलित हुआ. इस अवसर पर श्री श्याम मण्डल के सदस्यों ने संगीतमय औऱ भजनों की प्रस्तुति दी. मौके पर रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, विकाश पाडिया, ज्ञानप्रकाश बगला, प्रियांश पोद्दार, अजय साबू, नितेश केजरीवाल, जीतेश अग्रवाल व मनोज ढांढनियां समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-elections-news-of-delhi-secretariat-being-sealed-amid-aaps-defeat-order-to-keep-files-safe/">दिल्ली

चुनाव : आप की हार के बीच दिल्ली सचिवालय सील किये जाने की खबर, फाइलें सुरक्षित रखने का आदेश
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही