Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः विश्व पर्यावरण दिवस पर JBVNL ने लगाए 10 हजार पेड़

Ranchi: विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जेबीवीएनएल ने पर्यावरण जागरूकता को लेकर एक अनोखी पहल की. जेबीवीएनएल ने अपने महा अभियान के तहत राज्य के विभिन्न बिजली कार्यालयों, ग्रिड-सबस्टेशनों के परिसर में 10 हजार पौधारोपन किया. जेबीवीएनएल के कॉमिर्शियल निदेशक मनीष कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. इस मौके पर सभी कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई के साथ रंग रोगन का भी कार्य भी किया गया. इस कार्य को प्रत्येक ऑफिस में पदाधिकारी कर्मी एवं सभी स्टाफ ने एक साथ मिलकर किया. 1 दिन में किसी भी विभाग के द्वारा कितने बृहद पैमाने पर पौधारोपण करना यह एक कीर्तिमान है. इस अभियान को सफल बनाने में जेबीवीएनएल के सभी जीएम, डीजीएम, एसई, ईई, एईई, जेई एवं अन्य कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई. रविवार की सुबह से ही सभी कार्यालयों में लोगों ने झाड़ियां इत्यादि अपने हाथों से हटाए. मनीष कुमार रांची के अनेकों कार्यालय में पहुंचे जहां उन्होंने कार्यालय का भी निरीक्षण किया. इसे पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/vikas-tirtha-yatra-will-show-the-development-works-of-modi-government-jayant-sinha/">मोदी

सरकार के विकास कार्यों का दर्शन कराएगी विकास तीर्थ यात्रा : जयंत सिन्हा

सभी बिजली कार्यालय-परिसर पीपल फ्रेंडली बनाया जाएगा

इस मौके पर मनीष कुमार ने कहा कि हम लोग प्रत्येक कार्यालय परिसर में ऊर्जा पार्क का निर्माण कराना चाह रहे हैं. प्रत्येक कार्यालय को इको फ्रेंडली एवं हरा भरा बनाने का भी प्रयास शुरू कर दिया गया. इस वर्ष के अंत तक 50,000 से अधिक पेड़ों को लगाने का लक्ष्य है. साथ ही साथ सभी कार्यालयों को पीपल फ्रेंडली बनाने की भी कोशिश की जा रही है. जिससे लोगों को किसी तरह की कोई तकलीफ ना हो. इसके लिए सभी जगह शेड का निर्माण, वाटर फिल्टर, टोकन सिस्टम इत्यादि चालू कराए जा रहे हैं.

बिजली कार्यालयों का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

हरमू कार्यालय में उन्होंने रोकड़ पंजी को संधारण करने की आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. साथ ही साथ एटीपी मशीन को भी ऐसे जगह पर लगाने का निर्देश दिया. जिससे लोगों को बिजली भुगतान करने में आसानी हो. इसके बाद उन्होंने वहां पर श्रमदान करके कार्यालय के परिसर को साफ सुथरा किया और वृक्षारोपण भी किया. इसके बाद कुसई में स्थित अमरावती पीएसएस में वृक्षारोपण कर वहां के उपकरणों की जांच की तथा किसी प्रकार की लोड सेडिंग नहीं करने की भी निर्देश दिए गए. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-baldev-bhuiyan-brother-of-former-minister-dulal-bhuiyan-was-expelled-from-the-party-by-jmm/">जमशेदपुर

: पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के भाई बलदेव भुइयां को झामुमो ने पार्टी से किया निष्कासित
इसके बाद रांची ईस्ट, डोरंडा एवं न्यू कैपिटल कार्यालय में भी वृक्षारोपण का कार्य किया. साथी साथ सभी जगह संबंधित कार्यपालक अभियंता को ऑफिस साफ सफाई करते हुए सभी तरह के फाइल्स को ठीक तरह से संधारित करने के दिशा निर्देश दिए गए. इस अवसर पर उनके साथ रांची महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव, राजस्व महाप्रबंधक शुभंकर झा ,एपीटी महाप्रबंधक धनंजय कुमार राजस्व उप महाप्रबंधक अंजना शुक्ला दास, डीके सिंह, सभी कार्यपालक अभियंता एवं उनकी पूरी टीम तथा डायरेक्टर सेल की पूरी टीम मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही