Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः जेसीआई एक्सपो उत्सव-2023 का समापन, असुंता लकड़ा रहीं मुख्य अतिथि

Advertisement
Advertisement
Ranchi: जेसीआई रांची के द्वारा आयोजित एक्सपो उत्सव-2023 का समापन हुआ. यह एक्सपो 12 से 16 अक्टूबर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में लगा था. अंतिम दिन भी लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा थीं. कार्यक्रम का संचालन आशीष भाला एवं अभिषेक नारनौलिय ने किया. वहीं मुख्य अतिथि असुंता लकड़ा ने 26वें एक्सपो उत्सव के इस सफल आयोजन के लिए जेसीआई रांची को बधाई दी. उन्होंने एक्सपो में लगे स्टॉल का भ्रमण किया और सभी की तारीफ की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-153.jpg"

alt="" width="1280" height="853" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-109.jpg"

alt="" width="1280" height="853" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-81.jpg"

alt="" width="1280" height="853" /> एक्सपो से जुड़ी तस्वीरें इससे पहले रविवार को एक्सपो में डांस कंपटीशन एक्सपो धनक धिन धा का भी आयोजन हुआ. जिसमें सभी ग्रुप में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत देश के जाने माने लेखक एवं मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा को आमंत्रित किया गया था. उन्होंने सभी को अपने जीवन मे हमेशा सकारात्मत रहने को लेकर प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि हर किसी के जीवन में परेशानियां रहती है, लेकिन जो उस परेशानियों से लड़ कर आगे बढ़ता है वही जीवन में सफल होता है. इसे पढ़ें- एनआईए">https://lagatar.in/nia-investigation-revealed-independent-journalist-rupesh-had-held-the-post-of-chief-editor-of-cpi-maoists-lal-chingari-magazine/">एनआईए

जांच में खुलासा : स्वंत्रत पत्रकार रूपेश ने भाकपा माओवादी के ‘लाल चिंगारी’ पत्रिका के मुख्य संपादक का संभाला था पद
अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने कहा की आज वह बहुत खुश हैं की टीम जेसीआई ने सफलता पूर्वक एक्सपो उत्सव 2023 का समापन किया. एक्सपो की सफलता का श्रेय रांची की जनता को जाता है. यह 26वां एक्सपो सभी को सालों तक याद रहेगा और अगले वर्ष हम नए और बेहतर रूप में आएंगे. एक्सपो चीफ कोऑर्डिनेटर संजय जैन ने एक्सपो की सफलता के लिए जेसीआई एक्सपो टीम, रांची की जनता, सभी स्टॉलधारक एवं प्रेस एंड मीडिया को धन्यवाद दिया. उन्होंने को कोडिनेटर जेसी प्रतीक जैन, जेसी सनी केडिया, जेसी राहुल के साथ-साथ सभी जेसी साथियों के कार्यों को सरहाया. उन्होंने कहा कि इस एक्सपो में देश-विदेश से आए 305 स्टॉल, 3 लाख से अधिक लोगों ने शिरकत की. यह एक्सपो पूरी तरह हाईटेक था. उन्होंने एक्सपो की बाकी सभी उपलब्धि की जानकारी दी. सचिव जेसी तरुण अग्रवाल ने एक्सपो के सभी स्पॉन्सर को एक्सपो से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया.  चीफ कोऑर्डिनेटर संजय जैन ने स्टॉल धारकों को पुरस्कृत किया. बेस्ट डेकोर स्टॉल का अवार्ड जल एवं रनर अप तनु क्रिएशन. बेस्ट स्टॉल मैनेजमेंट का अवार्ड गणेश सेरामिक रनर अप पनारोमिक विंडो को मिला. संजय जैन जी ने एक्सपो उत्सव में बेहतर काम करने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया. एक्सपो भूषण विक्रम चौधरी, प्रवीण अग्रवाल, सौरभ साबू, देवेश जैन एवं सिद्धार्थ चौधरी को मिला. एक्सपो पद्माविभूषण संजय शर्मा एवं पंकज साबू  को मिला. एक्सपो के सबसे बड़ा अवार्ड एक्सपो रत्न साकेत अग्रवाल को मिला. इसे भी पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/patients-will-get-the-facility-of-dialysis-service-in-rims-from-tuesday/">रिम्स

में मंगलवार से मरीजों को मिलेगी डायलिसीस सेवा की सुविधा समेत तीन खबरें
सचिव तरुण अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. समापन कार्यक्रम में सभी पूर्व अध्यक्ष , पूर्व सचिव , पूर्व एक्सपो कोऑर्डिनेटर और सभी सदस्य उपस्थित थे. यह जानकारी एक्सपो उत्सव के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी एवं जेसीआई रांची की प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही