Search

 
 
 

रांची: JDU प्रदेश अध्यक्ष का निर्देश- गांव में संगठन करें मजबूत, बढ़ायें पार्टी का जनाधार

 
Ranchi : रविवार को जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो की अध्यक्षता में पुराने विधानसभा के सभागार में संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष शामिल हुए. इस दौरान खीरु ने सभी को निर्देश दिया है कि आगामी चुनाव से पहले पार्टी को इतना मजबूत करें कि जदयू के सहयोग के बिना किसी भी पार्टी के लिए जीतना मुश्किल हो जाए. कार्यकर्ताओं को टीम बनाकर काम करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें - रामचंद्र">https://lagatar.in/ramchandra-vidyarthi-forced-the-british-government-to-think-avinash-dev/">रामचंद्र

विद्यार्थी ने अंग्रेजी हुकूमत को सोचने पर कर दिया था मजबूर : अविनाश देव 

प्रदेश के नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन करें मजबूत

खीरु ने कहा कि आज भी झारखंड की आधी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है. सरकार की नजर ग्रामीण क्षेत्र में नहीं पहुंच रही है. प्रदेश स्तर के सभी नेताओं के साथ समन्वय बनाकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से रूबरू हो, ताकि जदयू का जनाधार ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ सके. वहीं पार्टी के प्रवक्ता विनय भारत ने कहा कि बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिया गया है कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाएं. ग्रामीण वोट से राज्य की सरकार बनती है. सभी प्रमंडल और विधानसभा में कार्यकर्ता टीम बनाकर आगामी लोकसभा व विधानसभा के चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं.

ये रहे मौजूद

जदयू के महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, रेणु गोपीनाथ पणिकर, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, भगवान सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-drinking-water-supply-stalled-in-the-area-for-5-days-due-to-burning-of-water-treatment-plants-transformer-villagers-upset/">मुसाबनी

: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र में 5 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही