Search

 
 
 

रांची : मोरहाबादी में जेसोवा का दिवाली मेला शुरू, मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

 
Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को जेसोवा के दिवाली मेला का आगाज हुआ. झारखंड के मुख्य सचिव एल ख्यांगते ने मेले का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि जेसोवा का यह मेला सामाजिक उत्थान की दिशा में उठाया गया कदम है. यह मेला ग्रामीणों के हुनर को मंच देने का प्रयास है. मेले में ग्रामीण परंपराओं को संजोने का प्रयास किया गया है. साथ ही पूरे देश के बुनकरों व हस्तशिल्पियों के माध्यम से उत्पादों की प्रदर्शनी काफी आकर्षक है. मुख्य सचिव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेला घूमने एक बार जरूर आएं और कारीगरों के प्रोडक्ट खरीद कर उनके स्वाबलंबन में सहयोगी बनें.

मेले में दिख रही ग्रामीण परिवेश की झलक

मेले में एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है जिसे ग्रामीण परिवेश के रूप से सजाया गया है. यहा बड़ी संख्या में लोग सेल्फी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठा रहे हैं. झारखंड आईएएस ऑफिसर वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के तत्वावधान में दिवाली मेला 27 अक्टूबर तक चलेगा. मेला सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा. मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के कलाकारों को  मंच देना है, जहां वह अपने उत्पादों को प्रदर्शन कर सकें. दिवाली मेला हर साल एसोसिएशन की ओर से लगाया जाता है.पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले में देशभर से स्टॉल लगाये गये हैं. मैसूर, जयपुर, कश्मीर, नागपुर, सिलीगुड़ी, भागलपुर जैसे कई शहरों के हैंडलूम वर्क के स्टॉल आकर्षण का केंद्र हैं. बड़ी संख्या में  बुनकर भी भाग ले रहे हैं और अपने हुनर से सबको परिचित करा रहे हैं. उद्घाटन समारोह में जेसोवा की सचिव गायत्री सिंह, संयुक्त सचिव दिव्या श्रीनिवासन, कोषाध्यक्ष यामिनी, दीप्ति जयराज, निक्की टोप्पो, जे  रविकुमार, जेसिना सिद्दीकी, अपर्णा शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं. यह भी पढ़ें : तुर्किए">https://lagatar.in/terrorist-attack-in-turkey-many-people-died/">तुर्किए

में आतंकी हमला, कई लोगों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही