Search

 
 
 

रांची : धरना पर बैठे जेटेट पास सहायक अध्यापकों ने किया हवन

 
Ranchi : पिछले 26 दिनों से जेटेट पास सहायक अध्यापक अपनी मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन सह धरना कार्यक्रम कर रहे हैं. शनिवार को धरना दे रहे सहायक अध्यापक ने बताया कि सरकार द्वारा वेतनमान पर ठोस पहल नहीं होने के कारण टेट पास सहायक अध्यापकों द्वारा हवन कार्यक्रम किया गया. इस कार्यक्रम में राज्य भर के टेट पास सहायक अध्यापकों ने भाग लिया. सरकार को सद्बुद्धि देने की भगवान से प्रार्थना की है, ताकि सरकार एक मांग वेतनमान पर तत्काल विचार करे. कहा कि कई अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ रही है. पर सरकार द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है. धरना में समन्वय समिति के प्रमोद कुमार, सीमांत घोषाल, मुख्तार अंसारी, नफीस अख्तर, गोड्डा यदुवंशी गौरव, कुंदन यादव, राजकुमार पंडित, गुणधार महतो, सुमन सिंह, घनश्याम कुमार चंद्र, जय काली नाथ साहदेव , उमेश यादव, संजय यादव, आशीष पांडे, दुर्गा चरण महतो, सुरेंद्र सिंह,साजिद शेख़, बलराम महतो, उमेश महतो,राजकुमार यादव, नवीन कुमार, संतोष मंडल, हेमलाल राय, सुमन कुमार, संजय कुमार,बिनोद कुमार,सूरज सिंह के साथ हजारों टेट पास पारा शिक्षक उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – IPS">https://lagatar.in/ips-ehtesham-waqarib-honored-with-ficci-award-for-work-against-human-trafficking/">IPS

एहतेशाम वकारिब मानव तस्करी के खिलाफ कार्य करने के लिए फिक्की अवार्ड से सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही