Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में अपराधियों ने शुक्रवार को भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया था. साथ ही लूट के दौरान अपराधियों ने दुकान के मालिक ओम वर्मा को गोली भी मारी थी. इस घटना के विरोध में आज शनिवार को राजधानी रांची के सभी ज्वेलरी शॉप बंद हैं. सभी ज्वेलर्स ने एकजुट होकर विरोध मार्च भी निकाला. सभी व्यवसायी अपर बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के पास जुटे और काला पट्टा बांधकर मार्च किया. इस दौरान आभूषण व्यवसायियों ने रांची पुलिस को दो दिनों के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया.
ज्वेलरी शॉप लूटकांड : रांची के सभी ज्वेलर्स ने विरोध मार्च निकाला, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
Last Updated: Jun 29, 2024 12:00 AM (IST)