Search

 
 
 

रांचीः झालसा ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

 
Ranchi: झालसा के निर्देश पर रांची रेलवे स्टेशन और आस-पास के स्लम एरिया में कंबल वितरण किया गया. झालसा ने बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करने का निर्देश दिया था. इसे लेकर झालसा की सचिव कुमारी रंजना अस्थाना, उपसचिव अभिषेक कुमार और मनीष मिश्रा समेत अन्य न्यायी पदाधिकारियों ने कंबल वितरण किया. इस मौके पर झालसा की सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची की ओर से आगे भी गरीबों के बीच कंबल वितरण किया जायेगा. साथ ही ऐसे लोगों से आग्रह किया कि वे रात्रि आश्रयगृह में ही बिताएं. इसे भी पढ़ें- Weather">https://lagatar.in/weather-alert-there-will-be-no-respite-from-cold-at-present-possibility-of-rain-on-10th/">Weather

Alert : ठंड से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, 10 को बारिश की संभावना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही