Search

 
 
 

रांची : बिरसा मुंडा ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड व ओडिशा का परचम

 
पूमसे वर्ग में ओडिशा, क्योरूगी में झारखंड रहा पहले स्थान पर Ranchi : ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित तीसरी भगवान बिरसा मुंडा ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का समापन रविवार को रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ. पूमसे वर्ग में ओडिशा पहले जबकि बिहार दूसरे स्थान पर रहा. वहीं क्योरूगी वर्ग में झारखंड पहले स्थान पर, ओडिशा दूसरे व उत्तर प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही. समापन समारोह में  मुख्य अतिथि राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव व विशिष्ट अतिथि रांची के पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव ने विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र व विजेता टीम को ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में देश भर से 700 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया. समापन समारोह में समाजसेवी राजीव रंजन, डॉ गुंजन कुमार सिंह, ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष फिरोज अहमद, महासचिव प्रभात कुमार शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव सह आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/mayank-kashyaps-novel-odyssey-of-days-released/">रांची:

मयंक कश्यप के उपन्यास ‘ओडिसी ऑफ डेज’ का विमोचन
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही