Ranchi : झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर मंगलवार को सर्किट हाउस में पार्लियामेंट्री कमेटी और पार्लियामेंट्री अफेयर्स कमेटी के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की. इस दौरान मीर ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को झारखंड में सफल बनाने के लिए सारे नेता व कार्यकर्ता जुट जाये. कहा कि झारखंड में यह यात्रा काफी अहम है. कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी भी दी गयी है. [wpse_comments_template]
रांची : झारखंड कांग्रेस के प्रभारी ने सर्किट हाउस में की बैठक, राहुल की न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की
Leave a Comment