Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन ने एल्बम निर्माता आकाश की सदस्यता रद्द की

Ranchi : झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन ने एल्बम निर्माता आकाश अग्रवाल उर्फ डीजे आकाश अग्रवाल की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है. उस पर एल्बम में काम दिलाने के बहाने नाबालिग लड़की से छेड़खानी एवं गलत हरकत करने का आरोप है. एसोसिएशन ने तय किया है कि भविष्य में कोई भी निर्माता, संगीतकार, वीडियो कलाकार आकाश राज के साथ काम नहीं करेंगे. साथ ही उसे झॉलीवुड इंडस्ट्री में काम नहीं करने देंगे, ताकि भविष्य में किसी भी नए कलाकार से रोजगार देने के नाम पर ठगी न की जा सके.

एल्बम में काम दिलाने के बहाने नाबालिग लड़की से छेड़खानी का आरोप

शिकायत मिली थी कि 16 अप्रैल 2023 को आकाश ने एल्बम में काम दिलाने के बहाने नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की. लड़की एवं उसके अभिभावक द्वारा इस संदर्भ में झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन को लिखित शिकायत दी गई थी. इसी शिकायत के आधार पर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी 20 अप्रैल को आकाश अग्रवाल के रांची के नामकुम सोदाग स्थित निवास स्थान पर पहुंचे. किंतु आकाश अपने घर से फरार हो गया. प्रतिनिधिमंडल ने सौदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की एवं पंचायत के वार्ड सदस्यों के समक्ष सारी बातों को लिखित रूप से रखा. मुखिया ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि 2 दिन के अंदर इस पर समुचित कार्रवाई की जाएगी. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष राजकुमार नागवंशी, वर्तमान अध्यक्ष मोनू राज, सचिव डॉ जयकांत इंदवार, सह सचिव सुमन गाड़ी ,उप सचिव पूनम सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार मौर्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें – बागी">https://lagatar.in/rebel-congressmen-raised-the-bell-of-rebellion-against-state-president-rajesh-thakur/">बागी

कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ किया बगावत का शंखनाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही