Search

 
 
 

रांची : झारखंड तलवारबाजी टीम केरल रवाना

 
Ranchi: केरल के कुन्नूर में केरल फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा 32 वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें झारखंड दल के 10 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता का आयोजन 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड सीनियर तलवारबाजी टीम रांची से शनिवार को केरल के लिए रवाना हुई. झारखंड टीम को रांची स्टेशन से राज्य संघ के महासचिव जय कुमार सिन्हा व संघ के संयुक्त सचिव कोषाध्यक्ष करमबीर उरांव ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया. राज्य संघ के चेयरमैन राजीव कुमार बिट्टू एवं उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड टीम में 10 खिलाड़ियों में 9 पुरुष और 1 महिला भी शामिल है और सभी प्रतिभाशाली हैं. टीम के कोच मोतीलाल और मैनेजर अभिजीत तिर्की हैं. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/53-thousand-locals-got-jobs-in-private-companies-of-jharkhand-1-93-lakh-are-outsiders/">झारखंड

के निजी कंपनियों में 53 हजार स्थानीय को मिली नौकरी, 1.93 लाख हैं बाहरी

फेंसिंग के विभिन्न इवेंट में चयनित खिलाड़ी

फॉयल में आकाश प्रामाणिक, अनमोल उरांव, संजय खलको, ईपी मे नितेश कुमार, रंजन तिर्की,कृष्ण कुमार, सायबर मे जीतू सिंह मुंडा, अभिषेक सिंह मुंडा,रोहन उरांव, महिला इप्पी में एकमात्र चंपिका उरांव शामिल हैं. इसे भी पढ़ें - निगमबोध">https://lagatar.in/rahul-called-manmohan-singhs-funeral-at-nigambodh-ghat-an-insult-kejriwal-said-i-am-shocked/">निगमबोध

घाट पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को राहुल ने बताया अपमान, केजरीवाल बोले – मैं स्तब्ध हूं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही