Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : झारखंड सूचना एवं पुस्तकालय संघ व सर्ड ने मनाया राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस, संगोष्ठी आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड सूचना एवं पुस्तकालय संघ (जिला) एवं सर्ड, रांची के संयुक्त तत्वाधान में "भारत में पुस्तकालय आंदोलन व पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के जनक" डॉ एसआर रंगनाथन की जयंती मनाई गई. इस उपलक्ष्य में " राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस 2023 एवं एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार `जिलासेम` 23 का आयोजन रांची स्थित सर्ड ऑडिटोरियममें किया गया. इस कार्यक्रम में देशभर से आए पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के प्रोफेशनल, लाइब्रेरियन, छात्र व शिक्षकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में डॉ रंगनाशन के कार्य एवं जीवनी पर रबिन कुमार ने एवं लाइब्रेरियन डे की महत्ता पर नागेश कुमार ने प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें : सिलवानुस">https://lagatar.in/silvanus-dungdung-shekhar-bose-and-subhash-chandra-dey-received-the-lifetime-achievement-award/">सिलवानुस

डुंगडुंग, शेखर बोस और सुभाष चंद्र डे को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
सेमिनार के विषयवस्तु पुस्तकालय सूचना सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स पर वक्ता प्रो वीके सिन्हा एवं डॉ भास्कर कर्ण ने आधुनिक युग में पुस्तकालयों में कृत्रिम बुद्धिमता" पर विचार व्यक्त किया. सर्ड लाइब्रेरी के बारे में अनिल कुमार सिन्हा ने जानकारी दी. मुख्य अतिथि सर्ड के निदेशक राजेश कुमार सिंह ने आधुनिक युग में पुस्तकालय की आवश्यकता पर बल दिया. विशिष्ट अतिथि झारखंड रक्षा शक्ति विवि के रजिस्ट्रार कर्नल (डॉ) राजेश कुमार ने पुस्तकालयों की समाज में अहम भूमिका को रेखांकित किया. संजय कुमार कर्ण ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संघ की गतिविधियों व आगामी योजना की जानकारी दी. कार्यक्रम में डॉ भास्कर कर्ण, प्रेम प्रकाश, संजय कर्ण, अनिल सिन्हा, शम उपाध्याय, रविन कुमार, नागेश कुमार व सुजीत सुधांशु की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही