Search

 
 
 

रांचीः झारखंड जदयू की बैठक रविवार को, सह प्रभारी विजय सिंह रहेंगे मौजूद

 
Ranchi: झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक 20 अगस्त को पुरानी विधानसभा के सभागार में आयोजित की गयी है. बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो अध्यक्षता करेंगे. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानपरिषद के सदस्य एवं झारखंड जदयू के सह प्रभारी विजय कुमार सिंह शामिल होंगे. पार्टी के महासचिव श्रवण कुमार ने कहा कि बैठक में सभी नवमनोनीत प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे. बैठक में संगठन को धारदार बनाने एवं आगे के कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- डुमरी">https://lagatar.in/male-will-contest-in-favor-of-jmm-candidate-in-dumri-by-election-dipankar-bhattacharya/">डुमरी

उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में उतरेगा माले : दीपंकर भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही