Ranchi : गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय को लेकर झारखंड खेल विभाग तथा झारखंड ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय रांची में मलखंब खेल का विशेष प्रशिक्षण शिविर 30 सितंबर से 20 अक्टूबर तक चलाया गया था. इस प्रशिक्षण शिविर में 12 पुरुष, 12 महिला, 3 प्रशिक्षक , एक टीम प्रबंधक तथा एक मसाजर ने इक्कीस दिन तक योगदान देकर सभी प्रशिक्षणार्थियों को तैयार किया. प्रशिक्षण शिविर के आधार पर गुरुवार को झारखंड पुरुष -महिला मलखंब टीम की घोषणा झारखंड खेल निदेशक सुशांत गौरव एवं झारखंड झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव डॉ अजय झा ने की. झारखंड टीम 21 अक्टूबर को गोवा के लिए प्रस्थान करेगी. पुरुष वर्ग : निखिल कुमार (कप्तान) , राकेश नायक (उपकप्तान) , रोहण कुमार , पिंटू कुमार , कौशल कुमार , मनमीत सिंह गिल, प्रशिक्षक : विवेक कुमार महिला वर्ग : अनुशिखा कुमारी (कप्तान) , सरिता कुमारी (उपकप्तान) , आरूषी कुमारी , काबेरी कुमारी , साक्षी कुमारी , नेहा कुमारी, प्रशिक्षक :- प्रीती रानी मुख्य प्रशिक्षक :- अजय झा , टीम प्रबंधक :- शुभम सिंह. इसे भी पढ़ें – दुर्गापूजा">https://lagatar.in/ranchi-police-alert-regarding-durga-puja-mock-drill-to-deal-with-miscreants/">दुर्गापूजा
को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल [wpse_comments_template]
को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल [wpse_comments_template]
Leave a Comment