Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन

Ranchi: रांची के रेडियम रोड़ स्थित होटल आलोका में रविवार को झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था. सम्मेलन का उद्घाटन वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने दीप प्रज्वलित कर किया. सम्मेलन में दो प्रस्ताव भी पारित किए गए. पहले प्रस्ताव में कहा गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा नीति आयोग की बैठक में ओबीसी को 27% आरक्षण दिए जाने के मुद्दा उठाए जाने का हम स्वागत करते हैं, और केंद्र सरकार मांग करते हैं कि इस मुद्दे पर तत्काल सकारात्मक पहल किया जाए. जबकि दूसरे प्रस्ताव में कहा गया कि 6 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले महाधरना कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलों से दो सौ प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे. पढ़ें- संसद">https://lagatar.in/congress-came-out-on-the-road-protesting-against-not-calling-the-president-for-the-inauguration-of-the-parliament-house-protesting-at-birsa-chowk/">संसद

भवन उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाने के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, बिरसा चौक पर दिया धरना
सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि बिना संघर्ष के कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है. वैश्य मोर्चा ने अपने संघर्षों के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. आज अगर ओबीसी को 27% आरक्षण देने का मामला सरकार और विपक्ष के लिए मुद्रा बना हुआ है तो इसमें सबसे बड़ा योगदान वैश्य मोर्चा के कार्यकर्ताओं का है.सम्मेलन को वरीय उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, अश्विनी कुमार साहु, केंद्रीय उपाध्यक्ष सहदेव चौधरी, प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार, संगठन महासचिव रोहित शारदा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणू देवी, नम्रता सोनी आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया. इसे भी पढ़ें- नीति">https://lagatar.in/cm-hemant-returned-from-niti-aayog-meeting-said-kept-his-words-in-the-context-of-jharkhand/">नीति

आयोग की बैठक से लौटे सीएम हेमंत, कहा- झारखंड के परिपेक्ष्य में अपनी बातों को रखा

ये रहे मौजूद

सम्मेलन में उप प्रधान महासचिव उपेंद्र प्रसाद साहु, केंद्रीय महासचिव हरिनाथ साहु, संगठन सचिव अनिल वैश्य, केंद्रीय सदस्य डॉ. अरविंद कुमार, कृष्णा प्रसाद, नरेश साहु, नवीन कुमार, कपिल साहु, सुजीत कुमार, हेमलाल साहु, कृष्णा साहु, रेणू देवी, सुशीला देवी, सिंधु निराला, मुकेश शर्मा, डॉली जायसवाल, इंदु जायसवाल, पुष्पा कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही