Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : 12वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप के लिये झारखंड की टीम इंफाल रवाना

Advertisement
Advertisement
Ranchi : इंफाल ( मणिपुर)  में 11 से 22 मई तक आयोजित होने वाली 12वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिये झारखंड की टीम शनिवार को रवाना हो गयी. यह जानकारी झारखंड हॉकी के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी. उन्होंने बताया कि टीम में 20 सदस्य हैं. हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह आज सुबह बरियातू हॉस्टल से टीम को जीत की शुभकामनाएं देकर विदा किया.इससे पूर्व कल शाम में हॉकी झारखंड के कार्यालय में अध्यक्ष  भोलानाथ सिंह , शशि कांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह एवं रजनीश कुमार ने टीम की घोषणा करने के साथ खिलाड़ियों को खेल किट और शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें- जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-9-players-to-participate-in-gatka-martial-arts-competition-leave-for-koderma/">जामताड़ा

: गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने 9 खिलाड़ी कोडरमा रवाना
श्री कोनबेगी ने बताया  कि हॉकी झारखंड का दो से छह मई तक बरियातू विद्यालय स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 28 महिला खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण चला. उनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों को चयनित कर टीम की घोषणा की गयी. हॉकी झारखंड का पहला मैच 15 मई को केरल के साथ हैं. झारखंड टीम में अनुपमा होरो,गंगी बारला,बालो होरो (कप्तान) , रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, विनीमां धान,  सिलिबिया  नाग, रोशनी आइंद, पुष्पा डांग, कौशल्या कुमारी, पूर्णिमा बरवा, अंकिता बारला, स्वीटी डुंगडुंग, जमुना कुमारी ,रीना कुमारी, पिंकी कुमारी,अनुप्रिया सोरेंग,निशा मिंज ,कोच सुभिला मिंज और मैनेजर ईशा गुप्ता है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही