Search

 
 
 

रांचीः इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में झारखंड टूरिज्म की ब्रांडिंग गायब

 
Shubham Kishore Ranchi: मोरहाबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में 375 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं. यहां काफी संख्या में लोग घूमने और खरीदारी करने आ रहे हैं. इनमें झारखंड टूरिज्म के भी 4 स्टॉल लगाए गए हैं. जिसमें ब्रांडिंग के नाम पर झारखंड टूरिज्म गवर्नमेंट ऑफ झारखंड लिखा है. तीन स्टॉल में बैग, बांस से बने सजावट के सामान लगाए गए हैं. वहीं एक स्टॉल झारखंड टूरिज्म के प्रचार प्रसार के लिए लगाई गई है. जिसमें वी आर के माध्यम से पर्यटक स्थल को दिखाया जा रहा है, और वहां घूमने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. लेकिन स्टॉल में ब्रांडिंग गायब दिखी. कहीं भी कोई फ्लैक्स , बैनर नहीं लगा था. हालांकि लोगों को झारखंड के पर्यटन स्थल की जानकारी देने के लिए ब्रोशर रखा गया था. वो भी सीमित होने के कारण शाम तक समाप्त हो गए. वहीं इस मामले पर टूरिज्म डायरेक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी. [caption id="attachment_857678" align="alignnone" width="1152"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/44.jpg"

alt="" width="1152" height="864" /> तस्वीर- झारखंड पर्यटन के दूसरे स्टॉल पर लगाए गए सामान और खरीदारी करते लोग[/caption]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही