Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः झारखंड विकास मंच ने जरूरतमंदों के बीच किया गर्म कपड़े और कंबल का वितरण

Advertisement
Advertisement
Ranchi: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बुढ़मू के हेसल पीढ़ी शिवमंदिर प्रांगण में झारखंड विकास मंच के बैनर तले करीब 300 जरूरतमंदों के बीच गर्म कपडे और कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, समाजसेवी रणधीर चौधरी और टीवी पत्रकार उपेंद्र शंखवार शामिल हुए. सभी ने संयुक्त रूप से प्रखंड के हेसल पीढ़ी गांव में हेसल पिरी,तुरमुली, सोबा, बेडवारी, कोराबर, खखरा, बारौदी, काशी टोला, बसरी, बोडेया, खरकू टोला, गेसवे,पतरातू, बिंग बेड़ा, महादेव टोला इन सभी गांव के जरूर मंद लोगों के बीच 300 कंबल का वितरण किया. साथ ही समारोह में उपस्थित लोगों को खिचड़ी का प्रसाद भी खिलाया गया. रामटहल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा आज हमारा समाज खास कर रांची शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में बुरी आदतों के शिकार होते जा रहे हैं. शराब के सेवन से युवा वर्ग काफी प्रभावित हुआ है. हाल के दिनों में इन इलाकों में 150 से अधिक युवकों की मौत शराब पीने की वजह से होने की बात सामने आयी है. मृत्यु भोज में छुतका मिटाने के नाम पर खस्सी भात खाना समाज के लिए अभिशाप हो गया है. देखें वीडियो इसे पढ़ें-  झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-b-ed-m-ed-teachers-will-meet-the-departmental-secretary-regarding-creation-of-posts-and-permanent-service-strategy-made/">झारखंड

: पद सृजन और सेवा स्थायीकरण को लेकर विभागीय सचिव से मिलेंगे बीएड-एमएड के शिक्षक, बनी रणनीति
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1-143.jpg"

alt="" width="1600" height="900" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-63.jpg"

alt="" width="1600" height="900" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/4-44.jpg"

alt="" width="1600" height="900" /> तस्वीरों मेंः जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े और कंबल का वितरण करते पत्रकार उपेंद्र शंखवार वहीँ पत्रकार उपेंद्र शंखवार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा की. झारखंड युवा विकास मंच से नेताजी की जयंती पर कुछ बोलने का मौका मिला है, इसलिए मैं अपने आपको सम्मानित महसूस करता हूं...देश की स्वतंत्रता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है. 128 साल पहले 23 जनवरी को जन्म लेनेवाला महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी के आंदोलन को कोई भूल नहीं सकता. हमें इस बात का आज भी गर्व है. वे एक कर्मठ व्यक्ति थे, जिन्होंने देश के युवाओं को एक साथ आने और स्वतंत्रता के लिए लड़ने का खुले तौर पर आह्वान किया. अपने विचारों और शिक्षा से भी लाखों लोगों को प्रेरित किया. उनके योगदान के सम्मान में हर साल 23 जनवरी को पूरा देश सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाता है. आज के भागमभाग जिंदगी में झारखंड युवा मंच लगातार कई वर्षों से इस तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं जीतनी प्रशंसा की जाय कम होगी. चूंकि अपने लिए जीना तो आसान होता है. मगर आज के समय में दूसरे के लिए समय निकालना काफी कठिन होता है. कहते हैं मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं. जिसे चरितार्थ कर दिखा रहे झारखंड युवा मंच के लोग जो काफी प्रसंसनीय है. इस कड़काती ठंड में इन वृद्धजनों के लिए गर्म कपडे उपलब्ध कराना इनकी इंसानियत को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें-रामलला">https://lagatar.in/a-colorful-program-was-organized-at-wow-ladies-club-regarding-the-consecration-ceremony-of-ram-lalla/">रामलला

के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर वॉव लेडीज क्लब में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनालाल महतो उप मुखिया एवम संचालन संयुक्त रूप से झारखंड युवा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र महतो तथा राजकुमार महतो ने किया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राम टहल चौधरी और उदघाटनकर्ता के रूप में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी,विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य बुढ़मू मनोज बाजपेयी, केन्द्रीय अध्यक्ष कुरमी विकास परिषद रंधीर चौधरी, लोक हित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू , एवम अतिथि उपेंद्र संखवार, राजेंद्र ओहदार, इन्द्रनाथ,रामदायल महतो,संजय पटेल, कुशेंद्र पहान, पनेसर महतो, डॉ मदन, बनिता मेहता ,प्रमोद प्रसाद गुप्ता, सावित्री,काली महतो,रीना मुखिया, ललित महतो,सरिता देवी,ललिता,उर्मिला, नन्दलाल महतो,दिनेश,अनिल,रेखा देवी, सजीत कुमार, कंचन रानी आदि रहे. आयोजन कर्ता में राधा देवी,शांति, रामधनी, रूगन, सीता, सुमित्रा, सुषमा, पुष्पा, कमला, देवंती, तुलु, शीला, रेखा, तेजनाथ, अमृत, सचिंद्र, लक्ष्मण, अजय, रतन, रामेश्वर, राजेंद्र उपेंद्र, बच्चू, रविंद्र महतो आदि लोगों का भरपूर सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही