Search

 
 
 

रांचीः झामुमो विधायक समीर मोहंती ने वायरल वीडियो पर रखा अपना पक्ष

 
Ranchi: झामुमो के बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंत ने भाजपा नेताओं के द्वारा उनके बयान को लेकर वायरल वीडियो पर अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि वे उड़िया भाषी हैं, इसलिए हिंदी में बोलते समय थोड़ा उच्चारण में उसका अर्थ हो सकता है, दूसरा निकल जाए. भाजपा के नेतागण सीनियर हैं. पहले उनके बयान की जांच कर लेना चाहिए, तब ही उसे वायरल करना चाहिए. उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन झारखंड में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. वे बंगाल की सीएम ज्योति बसु, ममता बनर्जी और बिहार के सीएम रहे लालू यादव का रिकार्ड तोड़ने का काम करेंगे और एक इतिहास बनाएंगे. मगर उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है. यह भाजपा की ओछी मानसिकता का परिचायक है. इससे हम घबराने वाले नहीं हैं. वायरल वीडियो में समीर मोहंती कह रह है कि हम सबका होगा, यह दावा के साथ कह रहे हैं और हेमंत सोरेन आज देश में जितना भी, चाहे ज्योति बसु की बात करें, चाहे लालू यादव की बात करें, सब का रिकार्ड तोड़कर, एक इतिहास बनाकर, इस राज्य को खत्म करेगा. इसे भी पढ़ें- छिपादोहर">https://lagatar.in/two-news-of-latehar-including-villagers-united-against-the-removal-of-chhipadohar-railway-station/">छिपादोहर

रेलवे स्टेशन हटाए जाने के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण समेत लातेहार की दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही