Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: JMM का करारा वार, सुप्रियो ने कहा- जीएसटी मतलब, ‘जीने के लिए सांसों पर टैक्स’

Rajnish Prasad Ranchi: जीएसटी की दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर जमकर हमला बोला. उन्होंने जीएसटी यानी ‘गुडस एंड सर्विस टैक्स’ का नया नाम ‘जीने के लिए सांसों पर टैक्स’ दिया. इसके साथ ही झामुमो नेता ने देश में बेरोजगारी के मसले पर भी मोदी सरकार पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल की 47वीं बैठक में रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाकर मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ डालने का काम मोदी सरकार ने किया है.

इसे भी पढ़ें-प्रतिभावान">https://lagatar.in/hemant-goverment-will-make-art-gallery-an-exercise-to-cherish-the-paintings-of-talented-painters/">प्रतिभावान

चित्रकारों की पेंटिग्स संजोने की कवायद, हेमंत सरकार बनाएगी आर्ट गैलरी

रोटी पर 5, हीरा पर 1.5 फीसदी टैक्स-सुप्रियो

उन्होंने कहा कि सुबह चाय के साथ खाने वाले बन (ब्रेड) में अब 5 प्रतिशत, स्लैट और चॉक पर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा. बड़े-बड़े ब्रांड का आप हीरा खऱीदते है, तो उसपर केवल1.5 प्रतिशत टैक्स देना पड़ेगा. यानी रोटी के लिए 5 और विलासितापूर्ण सामान खऱीदने पर 1.5 प्रतिशत टैक्स. यह बताता है कि अब हमें जीने के लिए सांसों पर भी टैक्स देना होगा. सुप्रियो ने कहा कि केंद्र सरकार में थोड़ी सी भी संवेदना है, तो देश के नागरिकों से लिये जाने वाले टैक्स के लिए एक मानक बनाये, अन्यथा संसद से इच्छा मृत्यु वरण की आजादी के लिए एक कानून बना दें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/JJJJ-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

"जीएसटी के बहाने पर मध्यम वर्ग पर प्रहार"

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, "मोदी सरकार आज जीएसटी के बहाने मध्यम वर्ग को सीधे-सीधे टारगेट कर रही है. 10 किलो का आटा लेने पर 5 प्रतिशत और 50 किलो लेने पर कोई टैक्स नहीं. 1 लीटर तेल लेने पर टैक्स देना पड़ेगा लेकिन 15 लीटर टैक्स लेने पर कोई टैक्स नहीं. यानी बड़े लोगों को सीधे-सीधे टैक्स से माफी. मतलब साफ है कि मोदी सरकार में कल्याणकारी राज्य की अवधारणा खत्म हो गयी है."

इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-b-tech-in-agriculture-degree-to-37-students-of-bau-shubham-kumar-certified-topper/">रांची:

BAU के 37 छात्रों को बीटेक इन एग्रीकल्चरल डिग्री, शुभम कुमार प्रमाणिक टॉपर

मजहब के नाम पर बांटकर लूट- सुप्रियो

झामुमो नेता ने कहा, "भाजपा के एक उद्योगपति मित्र ‘गौतम अडाणी’ दुनिया के चार बड़े लोगों में से एक हो गये हैं. हर दिन बेरोजगारी बढ़ रही है. लोग बदहाली के कगार पर हैं. दूसरी तरफ देश को जाति मजहब के नाम बांटकर कर लूट हो रही है. झामुमो इसे कभी बर्दाशत नहीं करेगा."

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही