Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः पत्रकार पर धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप, लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: लोअर बाजार थाना में एक अखबार के संवाददाता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. शिकायतकर्ता आर्यपुरी, रातू रोड थाना, सुखदेवनगर निवासी कमलकांत का कहना  है कि चडरी स्थित अनिकेत मॉल के सेकेंड फ्लोर पर 384 स्कवॉयर फीट दुकान बिल्डर अजय प्रसाद सिन्हा से उन्होंने खरीदी है. इस दुकान की उन्होंने रजिस्ट्री भी करा ली है. जब वह बिल्डर के साथ वहां पोजिशन लेने पहुंचे तो वहां पत्रकार अमरकांत सिंह का कब्जा दिखा. उन्होंने अमरकांत को कब्जा हटाने को कहा तो वो कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा. इसे लेकर लोअर बाजार थाने में कमलकांत ने 240/22 धारा 341 /387 /420 /427 /34 धाराओं के तहत अमरकांत सिंह पर मामला दर्ज कराया है. इसे पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-on-the-complaint-of-the-villagers-the-bdo-investigated-the-pds-shop/">साहिबगंज

: ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ ने की पीडीएस दुकान की जांच
[caption id="attachment_415000" align="aligncenter" width="887"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/11-13.jpg"

alt="" width="887" height="1280" /> लोअर बाजार थाने में दर्ज करायी गई प्राथमिकी[/caption]

दोनों पक्षों को बुलाया गया थाना

अमरकांत के अनुसार, 1 सितंबर को दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया. लोअर बाजार थाना  में कमलकांत और अमरकांत सिंह  दोनों पहुंचे. लेकिन  बिल्डर अजय सिन्हा किसी कारण से नहीं आये. तब अमरकांत द्वारा बोला गया कि हमलोग आपस में बैठक कर मामला सुलझा लेंगे. इसके बाद दोनों थाने से निकल गए.

धमकी देने का आरोप

कमलकांत के अनुसार, जब वे थाना से घर जाने के लिए निकले तो रास्ता में काली मंदिर रोड के पास आरोपी अमरकांत दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचा और जबरदस्ती रोक लिया. उसने कहा कि दुकान की रजिस्ट्री कराने से क्या होता है. हम पत्रकार हैं. थाना-पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. तुम अपना दुकान भुल जाओ नहीं तो जान मरवा कर फंकवा देंगे. अगर दुकान चाहते हो तो पांच लाख रुपये मुझे दो. इसे भी पढ़ें-लक्ष्मीकांत">https://lagatar.in/laxmikant-bajpai-becomes-in-charge-of-jharkhand-bjp-asha-lakra-is-co-in-charge-of-west-bengal/">लक्ष्मीकांत

बाजपेयी बने झारखंड भाजपा के प्रभारी, आशा लकड़ा पश्चिम बंगाल की सह प्रभारी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही