Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : जेपीएससी घेराव स्थगित, नहीं मिली अनुमति

Ranchi : जेपीएससी कार्यालय घेराव को स्थगित कर दिया गया है. 1 अप्रैल को अभ्यर्थियों ने जेपीएससी कार्यालय घेरने का एलान किया था. रांची अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय ने घेराव करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है. उपरोक्त बातें झारखंड यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष इमाम सफी ने प्रेस वार्ता कर बताया. उन्होंने आगे कहा कि हमलोगों ने आवेदन में लिख कर दिया था कि किसी भी राजनीतिक पार्टी का इसमें किसी प्रकार का कोई दखल नहीं है और किसी को आने भी नहीं दिया जाएगा. इसके बावजूद भी अनुमति नहीं मिली. इससे आगे कहा कि हमारे मौलिक अधिकारों का हनन किया गया है. देश की राजधानी दिल्ली में राजनीतिक पार्टियों की रैली और जनसभा हो रही है. वहीं हमलोगों को अपने अधिकार की बात रखने के लिए अनुमति नहीं दी गयी. इसे भी पढ़ें -JMM">https://lagatar.in/jmm-mla-lobins-announcement-if-party-does-not-field-him-independents-will-contest-from-palace/">JMM

विधायक लोबिन का एलान, पार्टी ने नहीं उतारा तो निर्दलीय उतरेंगे राजमहल से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही