Search

 
 
 

राँची : 26 नवंबर को JSCA कंट्री क्रिकेट क्लब का चुनाव, पहली बार होगा मतदान

 

राजेश वर्मा बॉबी और सुनील कुमार साहू टीम के बीच मुकाबला

Shubham Kishore Ranchi : 2012 में कंट्री क्रिकेट क्लब (सीसीसी) बनने के बाद पहली बार मतदान के जरिए चुनाव होने जा रहा है. इसके पहले अब तक जेएससीए के सदस्य सर्वसम्मति से क्लब के पदाधिकारियों का चुनाव करते थे. लेकिन 26 नवंबर को जेएससीए कंट्री क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों के चयन के लिए मतदान होगा. चुनाव में दो गुट आमने-सामने हैं. एक गुट की अगुवाई वर्तमान सीसीसी अध्यक्ष राजेश वर्मा बॉबी कर रहे हैं. वहीं दूसरे गुट का नेतृत्व सुनील कुमार साहू कर रहे हैं. ये दोनों सीसीसी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार है. इनके अलावा 24 प्रत्याशियों ने नामिनेशन किया है, जिनमें से 12 कमेटी मेंबर चुने जाएंगे. दोनों टीमों से 12-12 सदस्य मैदान में डटे हैं.

779 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग

सीसीसी के चुनाव में 779 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर पदाधिकारियों का चयन करेंगे. चुनाव में एक अध्यक्ष और 12 कमेटी मेंबर चुने जाएंगे. हर वोटर कुल 13 वोट देंगे. 26 नवंबर को सीसीसी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद वोटिंग प्रक्रिया शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी.

अध्यक्ष पद के दावेदारों ने शुभम संदेश से साझा की प्राथमिकताएं

चुनाव से पहले राजेश वर्मा (बॉबी) ने कहा कि कहीं भी प्रतियोगिता होती है, तो यह अच्छी बात होती है. पहली बार चुनाव हो रहा है और चुनाव में खड़े सभी कैंडिडेट क्लब को सुचारू ढंग से चलाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा हम सीसीसी के सभी सदस्यों से वोट करने की अपील कर रहे हैं. मतदान के जरिए चुनाव होने से क्लब में लोकतंत्र बहाल रहेगा और सभी मिलकर क्लब की बेहतरी के लिए काम करेंगे. टीम बॉबी : अजीत कुमार, अर्शे आलम, भानु प्रताप सिंह, गुरुदयाल एस नामधारी, इंद्र शेखर, नीतिन कुमार सर्राफ, पवन कुमार, राहुल झा, राजीव रंजन, संजय पांडेय, सुशील कुमार, विशाखा झा क्लब सिस्टम से चले, सदस्यता बढ़ाने पर ध्यान देंगे : सुनील साहू सुनील कुमार साहू ने कहा कि क्लब में पहली बार चुनाव हो रहा है. हम चाहते हैं कि क्लब सिस्टम से चले और सदस्यों के हितों का ख्याल रखा जाए. हमारी टीम कोशिश करेगी कि क्लब में होनेवाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी सभी सदस्य तक पहुंचे. क्लब सोशल गैदरिंग की जगह होती है, हम कोशिश करेंगे कि और भी अधिक लोग क्लब से जुड़े. टीम सुनील साहू : विभूति भूषण प्रसाद अमर, विनय बिहारी कर्ण, दिनेश कुमार सिंह, जय कुमार सिन्हा, माे. राशिद, राजदीप सिंह, राजेश कुमार वर्मा, रुद्रदेव कुमार, संजय कुमार विद्रोही, शिवेंद्र नाथ दुबे, सुनील कुमार सिंह, श्वेता बुधिया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही