Search

 
 
 

रांची : JSSC अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने दिया इस्तीफा

 
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने का कारण उन्होंने व्यक्तिगत बताया है. बता दें कि पिछले दिनों जेएसएससी सीजीएल परीक्ष का प्रश्न पत्र लिक हो गया था. जिसके बाद जमकर हो-हंगामा हुआ था. छात्राें के प्रदर्शन के बाद आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया था, वहीं आगे होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया था. छात्र मामले की सीबीआई जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. मामले की जांच पड़ताल के लिए सरकार के निर्देश पर रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया था. एसआईटी मामले की जांच कर रही है. अबतक रांची और पटना से कई लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है. इसे भी पढ़ें : कैंप">https://lagatar.in/former-cm-hemant-soren-can-be-sent-to-camp-jail/">कैंप

जेल भेजे जा सकते हैं पूर्व सीएम हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही