Search

 
 
 

रांची : खेलगांव में JSSPS की प्रशिक्षु ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन नहीं होने से डिप्रेशन में थी कल्पना Ranchi :    खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की प्रशिक्षु ने मंगलवार की रात आत्महत्या कर ली. मृतिक की पहचान दुमका निवासी कल्पना कुमारी (16 वर्षीय) के रूप में हुई है. पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लाया है. साथ ही परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है. वे रात में ही रांची के लिए निकल गये. इधर एफएसएल की टीम और खेलगांव थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

अपने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन के लिए राजस्थान में अंतरराज्यीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में कल्पना सहित 10 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था. लेकिन सिर्फ 7 खिलाड़यों का ही चयन हुआ था. वहीं कल्पना सहित तीन खिलाड़ियों का सेलेक्शन नहीं हुआ. कल्पना के रूम मेट का भी प्रतियोगिता के लिए सिलेक्शन हो गया था. सभी मंगलवार (16 जनवरी) को राजस्थान चली गयीं. राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन नहीं होने से कल्पना काफी डिप्रेशन में थी. कमरे में साथ रहने वाली दोस्तों के राजस्थान चले जाने के बाद कल्पना ने कमरे में फांसी लगा ली. गंभीर हालत में कैडेट को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि कल्पना पांच वर्षों से खेलगांव स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित हॉस्टल में रहकर ताइक्वांडो की प्रैक्टिस कर रही थी.

जेएसएसपीएस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

बता दें कि इससे पहले भी एक महिला खिलाड़ी की मौत हुई थी, जिसे जेएसएसपीएस ने बीमारी से मौत बताया था. वहीं एक और खिलाड़ी की आत्महत्या के बाद जेएसएसपीएस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. जेएसएसपीएस के बालिका हॉस्टल की वार्डन से रात में संपर्क करने की कोशिश की गयी थी, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया था. जानकारी के अनुसार, सभी कैडेट्स के फोन को भी बंद कराकर रख लिया गया है. गर्ल्स हॉस्टल के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गयी है   इसे">https://lagatar.in/ranchi-cold-will-torment-further-possibility-of-rain-from-tomorrow/">इसे

भी पढ़ें : रांची : अभी और सताएगी ठंड, कल से बारिश की संभावना
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही