Search

 
 
 

रांचीः कलश यात्रा सोमवार को, 5100 महिलाएं होंगी शामिल

 
  • पांच दिवसीय श्री राम कथा सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी पूरी
  • देहरादून के गोपाल मनी महाराज हजारों श्रद्धालुओं को राम कथा सुनाएंगे
Ranchi: रातू मेला टांड़ में श्री राम कथा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है. सोमवार से यहां महायज्ञ शुरू होगा, जो पांच दिनों तक लगातार यह कार्यक्रम चलेगा. आयोजन का अध्यक्ष संजय साहू ने बताया कि राज पैलेस के बड़ी मनी माधुरी मंजरी यज्ञ का शुभारंभ करेंगे. रातू मेला टांड़ में पहली बार महायज्ञ हो रहा है. यहां पांच हजार श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है. इसके लिए 10 हजार स्क्वायर फीट लंबी विशाल पंडाल बनाया गया है. इसमें राम कथा प्रवचन के लिए अलग पंडाल बनाया गया है. आचार्यों के विश्राम के लिए पुवाल के दो कुटिया बनाया गया है. आने जाने के लिए दो मुख्य गेट बनाए गए हैं.

भगवान राम लक्ष्मण, सीता और भक्त हनुमान की प्रतिमा स्थापित किए जाएंगे

इस अवसर पर यज्ञ स्थल के पास भगवान राम, लक्ष्मण माता सीता और बजरंग बली का विशाल प्रतिमा स्थापित किए जाएंगे. महायज्ञ को देहरादून के गोपाल मनी महाराज हजारों श्रद्धालुओं को राम कथा का वाचन करेंगे. इसके अलावा बनारस से 11 आचार्य द्वारा यज्ञ को शुभारंभ कराएंगे.12 जून को सुबह सात बजे सैकड़ों गांवों के हजारों महिलाएं मेला टांड़ में एकजुट होंगे. जयश्री राम का नारा लगाएंगे.गाजे-बाजे के साथ कलश को रवाना किया जाएगा. वहां से कलश को अपने माथे पर ढोते हुए सभी महिलाएं बड़ा तालाब पहुंचेंगी. वहां विशेष पूजा पाठ किए जाएंगे. उसके बाद पुन: यज्ञ स्थल पहुंचेंगे और पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी निर्माण के काम किए जाएंगे. शाम चार बजे गोपाल मनी महाराज द्वारा रामकथा का प्रवचन देंगे और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा. 13, 14 और 15 जून को वेदी पूजन, अग्नि स्थापना, यज्ञाहुति होगी. शाम में संध्या आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भोग बांटा जाएगा और 16 जून को महाभंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही