Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मनीटोला मंदिर में 1954 से हो रही काली पूजा, बंगाल से आये कारीगर करेंगे मां का श्रृंगार

डोरंडा के मनीटोला मंदिर में भव्य तरीके से होगी काली पूजा, जलाये जायेंगे 5100 दीये Basant Munda Ranchi :  डोरंडा के मनीटोला स्थित काली मंदिर में हर वर्ष की तरह इस साल भी भव्य तरीके से काली पूजा होगी. इस साल भक्तों को मां काली का भव्य प्रारूप देखने को मिलेगा. मां काली की विशाल, अद्भुत और अलौकिक मूर्ति आकर्षण का केंद्र रहेगी. 31 अक्टूबर को सुबह सात बजे मंदिर के मुख्य पुजारी रामेश्वर पासवान विधि-विधान के साथ पूजा करवायेंगे. इस अवसर पर 5100 दीये जलाये जायेंगे.

बंगाल से आये कारीगर करेंगे मां का श्रृंगार

मां काली का विशेष फूलों से श्रंगार भी किया जायेगा. मां काली का श्रृंगार कमल फूल, अड़हुल फूल, बेलपत्र, दूब घास का माला, अपराजिता फूल का माला और तुलसी का माला का इस्तेमाल किया जायेगा. बंगाल से आये 20 कारीगर मां काली का श्रंगार करेंगे. मंदिर मार्ग से 300 मीटर तक स्थानीय महिलाएं अपने-अपने तरीके से अरवा चावल, अबीर और विभिन्न तरह के फूलों से रंगोली बनायेंगी. मनीटोला और पूजा स्थल के आसपास आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जायेगी. मंदिर मार्ग पर 500 मेटल लाइट और 1000 लाइटों की लरी लगायी जायेगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

1954 से काली पूजा का हो रहा है आयोजन 

मंदिर के मुख्य पुजारी रामेश्वर पासवान के बेटे पवन पासवान ने बताया कि 1954 से बड़े पैमाने पर यहां काली पूजा का आयोजन होता आ रहा है. इस बार भी भव्य रूप से पूजा करने की तैयारी है. भक्तों को परेशानी ना हो, इसके लिए भी खास इंतजाम किये गये हैं. मौके पर 100 महिला व पुरुष वालंटियर्स की तैनाती की जायेगी. पासवान ने बताया कि मां काली की पूजा में 56 प्रकार की मिठाई भोग के रूप में चढ़ेगा. पूजा के दौरान रांची के तासा पार्टी ढाक ढोल लेकर पहुचेंगे.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही