डोरंडा के मनीटोला मंदिर में भव्य तरीके से होगी काली पूजा, जलाये जायेंगे 5100 दीये Basant Munda Ranchi : डोरंडा के मनीटोला स्थित काली मंदिर में हर वर्ष की तरह इस साल भी भव्य तरीके से काली पूजा होगी. इस साल भक्तों को मां काली का भव्य प्रारूप देखने को मिलेगा. मां काली की विशाल, अद्भुत और अलौकिक मूर्ति आकर्षण का केंद्र रहेगी. 31 अक्टूबर को सुबह सात बजे मंदिर के मुख्य पुजारी रामेश्वर पासवान विधि-विधान के साथ पूजा करवायेंगे. इस अवसर पर 5100 दीये जलाये जायेंगे.
रांची : मनीटोला मंदिर में 1954 से हो रही काली पूजा, बंगाल से आये कारीगर करेंगे मां का श्रृंगार
Last Updated: Oct 25, 2024 12:00 AM (IST)