Search

 
 
 

रांचीः कमल भूषण और अकाउंटेंट हत्या मामला, दोनों आरोपी चाईबासा और साहिबगंज जेल शिफ्ट

 
Ranchi: जमीन कारोबारी कमल भूषण और उसके अकाउंटेंट की हत्या के आरोपी राहुल और डब्लू कुजुर को रांची जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया है. राहुल कुजुर को चाईबासा और डब्लू को साहिबगंज जेल भेजा गया है. राहुल और डब्लू कुजूर  रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में रहकर भी एक्टिव था, और वहीं से उसने कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय सिंह की हत्या की साजिश रची थी. इस मामला के सामने आने के बाद रांची पुलिस के अनुरोध पर राहुल कुजूर को चाईबासा जेल और डब्लू कुजूर को साहिबगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया है. गौरतलब है कि पिछले 30 मई 2022 को रांची के पिस्का मोड़ के पास कमल भूषण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसके बाद इस महीने पांच जून को उनके अकाउंटेंट संजय सिंह की भी हत्या कर दी गई. दोनों हत्याकांड को छोटू कुजूर के पूरे परिवार ने मिलकर अंजाम दिलवाया है. इसे भी पढ़ें- अपराध">https://lagatar.in/on-the-issue-of-crime-chirag-paswan-surrounded-nitish-said-cm-does-not-see-the-incidents/">अपराध

के मुद्दे पर चिराग पासवान ने नीतीश को घेरा, कहा- सीएम को नहीं दिखती घटनाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही