Search

 
 
 

रांची : करमा को लेकर अरगोड़ा मैदान में करम अखरा कार्यक्रम

 
Ranchi : करम परब को लेकर झारखंड सांस्कृतिक कार्य के तत्वावधान में सांस्कृतिक संगोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम करम अखरा का दो दिवसीय कार्यक्रम अरगोड़ा मैदान में शुरू हुआ. पहले दिन के आयोजन का शुभारंभ धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित (निदेशक, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय), पद्मश्री मुकूंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, महावीर नायक, डॉ शरण उरांव एवं राकेश रमन ने दीप प्रज्वलित कर किया. पद्मश्री मधु मसूरी हंसमुख, महावीर नायक एवं डॉ शरण उरांव द्वारा संगोष्ठी में करम परब की महत्ता एवं पौराणिकता के बारे में बतलाया गया. इसके बाद पदमश्री मुकुंद नायक, किशोर नायक एवं दल कुंजबन ने नागपुरी गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की. कला मंदिर जमशेदपुर के मधु सरदार ने भूमिज करम गीत, बंदी उरांव चाला अखड़ा खोड़हा रांची ने उरांव करम गीत नृत्य, विनोद महतो बोकारो ने खोरठा करम गीत नृत्य, राजेन्द्र अहीर एवं दल ने पंचपगनिया करम गीत नृत्य, सविता गोप एवं दल पूर्वी सिंहभूम ने पाता झूमर, माधुरी मिंज एवं दल ने कुड़ूख करम गीत नृत्य, विकास एवं दल बोकारो ने कुरमाली करम गीत नृत्य, गुरु मुंडा एवं दल खूंटी ने मुंडारी करम गीत नृत्य, वर्षा लकड़ा एवं दल रांची ने नागपुरी नृत्य नाटिका (करम गीत) की सुंदर प्रस्तुति दी. मंच का संचालन शैलजा बाला तथा कारनूलिश मिंज ने किया. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-chamber-elections-on-sunday-two-groups-made-complete-preparations/">रांचीः

चैंबर चुनाव रविवार को, दोनों गुटों ने कसी कमर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही