Search

 
 
 

रांचीः वृद्धाश्रम में नववर्ष पर बांटी गई खीर, पूरी और पनीर की सब्जी

 
Ranchi: शहर के बरियातू स्थित वृद्धाश्रम में नये साल के अवसर पर बुजुर्गों के लिए खास व्यवस्था की गई थी. आश्रम के जेपी तिवारी ने बताया री यहां सभी बुजुर्गों का खास ख्याल रखा जाता है. आज के दिन इनके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. खीर,पूरी, गुड़ की मिठाई, मालपुआ की व्यवस्था थी. साथी ही दोपहर और रात के भोजन में पनीर की स्वादिष्ट सब्जी परोसी गई. उन्होंने बताया कि सुबह में कई संस्थाएं एवं समाजसेवक आश्रम में बुजुर्गों की सेवा के लिए फल-दूध लेकर पहुंचे. इसे आश्रम में सौंप कर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया. आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने कहा कि यहां रहने में बहुत अच्छा लगता है. यहां अच्छी तरह ख्याल रखा जाता है. कई बुजुर्गों से उनके परिजन आश्रम में मिलने आये थे. उन्होंने अपने अग्रज का हाल-चाल लिया एवं उन्हें तोहफे भेंट स्वरूप दिये. आश्रम में रहने वाले सारे लोग एक परिवार के समान रहते हैं. उन्होंने अपने परिजनों को अन्य वृद्धों से भी मिलवाया एवं परिजनों को अन्य वृद्धों ने भी आशीर्वाद दिया. इसे भी पढ़ें- मछली">https://lagatar.in/fish-house-carnival-lots-of-fun-and-excitement-on-the-first-day-of-the-year-see-photos/">मछली

घर कार्निवलः साल के पहले दिन हुई खूब मस्ती और धमाल, देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही