Search

 
 
 

रांची : खेलो झारखंड कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ, 700 खिलाड़ी ले रहे भाग

 
Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के नेतृत्व में राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ. रांची के खेल गांव स्थित शहीद गणपत राय इंडोर स्टेडियम में कुश्ती स्पर्धा के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की शुरूआत हुई. झारखंड की प्रथम महिला अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी चंचला कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण कराई. इस प्रतियोगिता में झारखंड से लगभग 700 खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्ग में भाग ले रहे हैं. इसमें कुल 28 श्रेणी के खेल प्रतियोगिता होंगी. मंगलवार से कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई. आगे चरणबद्ध क्रम में अन्य सभी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा.

स्वस्थ और फिट रहने के महत्व पर जोर

कार्यक्रम के दौरान भारतीय लोक कल्याण संस्थान चुटिया रांची के कलाकारों ने नागपुरी लोकनृत्य एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने दीप प्रज्वलन और राज्य भर के प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करके किया. उन्होंने अपने संबोधन में दैनिक जीवन में स्वस्थ और फिट रहने के महत्व पर जोर दिया. राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि यह खेलो झारखंड कार्यक्रम का द्वितीय वर्ष है और वे कार्यक्रम की सफलता का श्रेय स्कूल स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर सभी शिक्षकों, पदाधिकारियों और खेल संघ को देते हैं. विशिष्ठ अतिथियों में भोलानाथ सिंह (महासचिव, भारतीय हॉकी संघ), रजनीश कुमार (महासचिव, झारखंड राज्य कुश्ती संघ), विजय शंकर सिंह (महासचिव, झारखंड हॉकी संघ) उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – राज्यसभा">https://lagatar.in/modi-said-in-rajya-sabha-new-parliament-building-is-a-symbol-of-new-beginning/">राज्यसभा

में बोले मोदी – संसद का नया भवन नई शुरुआत का प्रतीक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही