Search

 
 
 

रांची: IIT छात्रा से सेक्सुअल हैरेसमेंट के मामले में खूंटी SDM सैय्यद रियाज अहमद गिरफ्तार

 
Ranchi: IIT की छात्रा से सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में खूंटी एसडीएम (आईएएस) सैय्यद रियाज अहमद को खूंटी पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया . Lagatar.in">https://lagatar.in/">Lagatar.in

से बात करते हुए खूंटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने एसडीएम को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें-3">https://lagatar.in/you-can-install-rooftop-solar-power-system-in-your-house-with-annual-income-up-to-3-lakhs-will-get-100-grant/">3

लाख तक वार्षिक आय वाले अपने घर में लगा सकते हैं रूफटॉप सोलर पावर सिस्टम, 100 प्रतिशत मिलेगा अनुदान

क्या है मामला

आईएएस अधिकारी पर आरोप है कि बीती एक जुलाई की रात को एसडीएम ने आईआईटी के छात्र-छात्राओं को अपने आवास पर पार्टी दी थी. वहां सभी का खाना पीना हुआ, इस दौरान ड्रिंक्स का दौर भी चला. इस दौरान सैय्यद रियाज अहमद ने शराब पिलाकर युवती का यौन शोषण करने की कोशिश की.  खूंटी महिला थाना में पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया.  1354(A) और 509 आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें-पौधों">https://lagatar.in/the-beauty-of-the-earth-lies-in-the-greenery-of-plants-dr-prabhakar-kumar/">पौधों

की हरियाली से पृथ्वी की सुंदरता है : डॉ प्रभाकर कुमार

हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है छात्रा

जानकारी के मुताबिक छात्रा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है और आईआईटी की पढ़ाई कर रही है. जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने ट्रेनिंग के लिए आईआईटी छात्र-छात्राओं को बुलाया था.

पत्नी भी आईएएस अधिकारी

आपको बता दें कि खूंटी के एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद की पत्नी झारखंड के धनबाद की रहनेवाली हैं. वर्तमान में वो छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही