Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः चैंबर चुनाव में किशोर मंत्री गुट का बजा डंका, टीम के 19 प्रत्याशी जीते

Advertisement
Advertisement
देखें वीडियो https://youtu.be/JUYd8yXbL2E

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स 2023-24 के लिए हुए चुनाव में एक बार फिर किशोर मंत्री गुट ने बाजी मार ली है. किशोर मंत्री टीम के कुल 21 प्रत्याशियों में से 19 विजयी हुए, जबकि दूसरे गुट से नवजोत अलंग और रोहित अग्रवाल ने जीत दर्ज की. इससे पूर्व रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चैंबर चुनाव के लिए वोटिंग हुई. जिसमें कुल 3900 मतदाताओं में 2173 ने वोट दिये. रविवार को सुबह 9 बजे से बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान मोरहाबादी में वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई जो शाम पांच बजे खत्म हुई. चैंबर चुनाव में कुल 55 प्रतिशत मतदान हुआ. वोटिंग के बाद मतगणना शुरू हुई. इसमें शुरू से ही किशोर मंत्री गुट का दबदबा रहा. उन्होंने घोषणा की थी कि उनके विरूद्ध कोई नहीं है. इस चुनाव में सबसे अधिक वोट किशोर मंत्री गुट की ज्योति कुमारी को मिले. उन्हें कुल 1845 वोट मिले. इसके अतिरिक्त किशोर मंत्री टीम में आदित्य मलहोत्रा, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, डॉ अभिषेक रामाधीन, किशोर मंत्री, नवीन कुमार अग्रवाल, परेश गठानी, प्रवीण लोहिया, राहुल साबो, राम बांगर, रोहित पोद्दार, साहित्या पवन, शैलेश अग्रवाल, संजय अखौरी, सुनील केडिया, सुनील कुमार सरावगी, विकास विजयर्गीय, विमल कुमार फोगला समेत कई प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-state-president-and-secretary-of-home-guard-association-welcomed-expressed-happiness-on-the-decision-of-supreme-court/">हजारीबाग

: होमगार्ड एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और सचिव का स्वागत, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई खुशी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही