Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : किशोर मंत्री एक बार फिर बने चैंबर के अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
  • चैंबर को ओर अधिक सशक्त बनाया जाएगा : किशोर मंत्री
Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक बुधवार को चैंबर भवन में आयोजित की गई. बैठक में सत्र 2023-24 के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया. सभा में सर्वसम्मति से किशोर मंत्री को चैंबर अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया. परेश गट्टानी को महासचिव, राहुल साबू और आदित्य मल्होत्रा को उपाध्यक्ष, अमित शर्मा और शैलेष अग्रवाल को सह सचिव और ज्योति कुमारी को कोषाध्यक्ष के लिए चयनित किया गया. बैठक चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई. उन्होंने सभी सदस्यों को पदभार सौंपा.

सभी अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे

नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशोर मंत्री ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल में चैंबर द्वारा किये गये सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने का एक ओर मौका दिया गया है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा. हमारी टीम चैंबर को और अधिक मजबूती देने का प्रयास करेगी. बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के अलावा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, सुनिल केडिया, डॉ अभिषेक रामाधीन, अनिल अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, नवीन अग्रवाल, नवजोत अलंग, प्रवीण लोहिया, राम बांगड, रोहित अग्रवाल, साहित्य पवन, संजय अखौरी, सुनिल सरावगी और विमल फोगला शामिल रहे. इसे भी पढ़ें – जिस">https://lagatar.in/youth-should-move-forward-in-whatever-field-they-want-to-go-government-will-help-chief-minister/">जिस

भी क्षेत्र में जाना चाहते हैं, युवा आगे बढ़ें, सरकार करेगी मदद : मुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही