Search

रांचीः कंप्यूटर के विद्यार्थियों के लिए नयी तकनीक की जानकारी आवश्यक- डॉ शांडिल्य

Ranchi: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कुलपति सभागार में कंप्यूटर की पुस्तक Futuristic Trends in Computing Technologies And Data Sciences पुस्तक का विमोचन किया. इस पुस्तक के विभिन्न अध्यायों के लेखन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सीएस एंड आईटी विभाग के डॉ राहुल देव साह, परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष गुप्ता, डॉ आईएन साहू , डॉ राजेंद्र कुमार महतो, डॉ सैयद जाफर अब्बास, डॉ अमित आलोक हेरेंज और अंचल कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-demonstration-of-b-ed-trainees-demanding-two-method-paper-in-b-ed-course/">हजारीबाग

: बीएड पाठ्यक्रम में दो मेथड पेपर करने की मांग को लेकर बीएड प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन
आईआईपी प्रोसीडिंग्स के तहत प्रकाशित इस पुस्तक में कंप्यूटर की नई तकनीक और उससे संबंधित तथ्यों की विस्तारपूर्वक चर्चा की गई है. पुस्तक का विमोचन करते हुए कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि विश्वविद्यालय के कंप्यूटर, परीक्षा और आईटी विभाग के शिक्षकों का इस उच्च स्तरीय तकनीकी पुस्तक के प्रकाशन में अपने लेखों के माध्यम से योगदान देना न सिर्फ प्रशंसनीय है, अपितु विद्यार्थियों के हित में है. आज तकनीक के इस बदलते युग में आवश्यकता इस बात की है कि विद्यार्थियों को इस नए बदलते प्रारूप से अवगत कराया जाए. उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुस्तक उन सभी समस्याओं का निराकरण करेंगी. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-ultrasound-machine-will-be-installed-in-sadar-hospital/">धनबाद:

सदर अस्पताल में लगेगी अल्ट्रासाउंड मशीन
कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य और कुलसचिव डॉ नमिता सिंह ने इस अवसर पर इन सभी शिक्षकों को बधाई दी और इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए जारी रखने को कहा. इस अवसर पर वित्त पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार मिश्रा सहित इस पुस्तक में योगदान देने वाले सभी शिक्षक मौजूद थे. यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp