Search

 
 
 

रांची : डोडा तस्करी करने जा रहे पांच तस्करों को कोतवाली डीएसपी ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi : डोडा तस्करी करने जा रहे पांच तस्करों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शनिवार को यह कार्रवाई की है. डीएसपी को सूचना मिली थी कि खूंटी से भारी मात्रा में डोडा तस्करी करने पांच तस्कर जा रहे हैं. जिसके बाद कोतवाली डीएसपी सुखदेवनगर थाना की पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को पहले सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार हुए तस्करों ने पुलिस को बताया कि उसके अन्य साथी खूंटी से डोडा लेकर जा रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने बुंडू टोल प्लाजा के पास तीन तस्कर को पकड़ा. उसके पास से एक कार में सात क्विंटल डोडा बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें : इरफान">https://lagatar.in/irfan-told-hemant-that-he-is-ram-kalpana-is-the-incarnation-of-maa-durga-babulal-said-this-in-retaliation/">इरफान

ने हेमंत को बताया राम, कल्पना को मां दुर्गा का अवतार, बाबूलाल ने पलटवार में कह दी ये बात…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही