Search

 
 
 

रांची : 15 अगस्त को लेकर कोतवाली DSP ने होटल व लॉज में की चेकिंग

 
Ranchi :  राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित होटलों और लॉजो की पुलिस ने चेकिंग की. एसएसपी के निर्देश पर 15 अगस्त को लेकर यह चेकिंग की गयी. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार की देर रात कई होटल के कमरों की तलाशी ली. साथ ही कमरे में ठहरने वाले लोगों के बारे में जानकारी एकत्र की गयी.

बाहरी लोगों से पुलिस ने की पूछताछ

जांच के दौरान ऐसे लोगों से विशेष पूछताछ की गयी, जो बाहर से आकर ठहरे थे. हालांकि, पुलिस को किसी भी होटल के कमरे से कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद होने की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आयी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 15 अगस्त को लेकर रूटीन चेकिंग की गयी.

15 अगस्त के दिन शहरी क्षेत्रों में बड़े वाहनों पर रोक

इधर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है. इस दिन सुगम यातायात की व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए शहरी क्षेत्रों में बड़े वाहनों के प्रवेश पर सुबह छह बजे से रात के 10 बजे तक रोक रहेगी. शहर के अन्य मार्गों में छोटे वाहनों का परिचालन यथावत रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही