Search

 
 
 

रांचीः कुडमी हुंकार महारैली रविवार को मोरहाबादी मैदान में

 
Ranchi: टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा की महारैली रविवार को मोरहाबादी ग्राउंड में होगी. इसकी जानकारी मोर्चा के केंद्रीय मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश महतो ने दी. कहा कि रविवार को मोरहाबादी मैदान में टोटेमिक कुड़मी/कुरमी (महतो) जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करने एवं कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी हुंकार महारैली होगी. इस महारैली की शुरुआत कुड़माली नेगाचारी से होगी, कुड़माली चारी गुरु आनंद कडवार दिन के 10 बजे भुंई पूजा और झंडा गड़ी करेंगे. मौके पर टोटेमिक कुरमी/कुडमी (महतो) समाज के मुख्य संयोजक शीतल ओहदार उपस्थित रहेंगे. महारैली में झारखंड के विभिन्न जिलों से 5 लाख की संख्या में कुड़मी समाज के लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा, पारंपरिक नाच-गाना छऊ नाच, झुमर नाच, पता नाच,नटुवा नाच,घोड़ा नाच एवं गाजे -बाजे के साथ रांची के मुख्य पथ से गुजरते हुए मोरहाबादी पहुंचेंगे. उन्होंने कहा की कुडमी हुंकार महारैली ऐतिहासिक होगी और आने वाले दिनों में राज्य की दशा और दिशा तय करेगी. इसे भी पढ़ें- 28">https://lagatar.in/president-will-attend-cuj-convocation-on-28th-ranchi-dc-gives-necessary-instructions-regarding-karcade-movement/">28

को राष्ट्रपति CUJ के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, कारकेड मूवमेंट को लेकर रांची डीसी ने दिये जरूरी निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही