Search

 
 
 

रांची : कुमार गौरव बने झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष, विशाल अंबर व सुनील टुडू सदस्य नियुक्त

 
Ranchi : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. युवा आयोग का अध्यक्ष राज्य सरकार ने कुमार गौरव को नियुक्त किया है. साथ ही विशाल अंबर तिर्की और सुनील टुडू को युवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया है. इससे संबंधित अधिसूचना सरकार की ओर से जारी कर दी गयी है. बता दें कि कुमार गौरव प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं. कुमार गौरव झारखंड से वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. राजेंद्र प्रसाद के छोटे पुत्र भी हैं. इसके अलावा वर्तमान में कुमार गौरव कांग्रेस पार्टी में महासचिव पद पर भी अपना योगदान दे रहे हैं.कुमार गौरव पार्टी में बहुत सक्रिय रहते हैं. वे कांग्रेस गिरिडीह के प्रभारी भी हैं. https://twitter.com/INCJharkhand/status/1673984711566458880

झारखंड राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने पर कुमार गौरव को सभी बधाई दे रहे हैं. झारखंड कांग्रेस की ओर से भी ट्वीट कर बधाई दी गयी है. इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी है. [caption id="attachment_682237" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/jh-yuva-letter.jpg"

alt="झारखंड राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष" width="600" height="400" /> झारखंड सरकार की ओर से जारी अधिसूचना[/caption] इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-mallikarjun-kharge-bhupesh-baghel-discuss-strategy-for-chhattisgarh-assembly-elections/">राहुल

गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही