Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः मजदूर संघों ने की HEC प्रबंधन से मुलाकात, होली से पहले वेतन देने की मांग

Advertisement
Advertisement
Ranchi: एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति का आंदोलन 51वें दिन भी जारी रहा. पांच यूनियन एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन, हटिया मजदूर लोकमंच, हटिया कामगार यूनियन एटक, जनता मजदूर यूनियन, एचईसी श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों ने प्रबंधन से मुलाकात की. मजदूरों ने एचईसी के निदेशक उत्पादन से मिलकर सप्लाई वालों का टेंडर प्रक्रिया करने का दबाव बनाया. जिसपर उन्होंने आश्वाशन दिया की तीनों प्लांट एडीएम बिडिंग खुल गई और टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं यूनियनों ने निदेशक कार्मिक से मिलकर होली से पहले वेतन देने की मांग की. जिसपर निदेशक कार्मिक ने आश्वासन दिया की होली से पहले वेतन देने की कोशिश करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से प्रकाश सिंह, शनि सिंह, बिमल महली, एस जे मुखर्जी, एम पी रामचन्द्रन, केपी साहू, चिराग बारला, तरुण कुमार उपस्थित थे. वहीं हटिया विस्थापित आश्रित श्रमिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) कार्यालय में भवन सिंह के साथ बैठक की. जिसमें एचईसी के आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय हुआ. बैठक में प्रेम प्रकाश शाहदेव, मैजुल हक, राजेन्द्र कांत महतो,जयनाथ नायक, रमेश उरांव, विकास शाहदेव एवं सतीश कुमार महतो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-police-seized-800-kg-of-ready-made-opium-crop/">गढ़वा

: पुलिस ने दो एकड़ में लगी अफीम की फसल को किया नष्ट, तैयार 8 क्विंटल अफीम की फसल को किया जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही