Search

 
 
 

रांची : पंडरा बाजार समिति में चोरों का आतंक, तीन दुकानों की दीवार तोड़ लाखों की चोरी

पंडरा बाजार समिति में दुकानों की दीवार तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी की घटना सामने आई है. शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों में सेंधमारी कर नगद, सामान, लैपटॉप और महत्वपूर्ण कागजात चुराकर फरार हो गए.
 

Ranchi :  पंडरा बाजार समिति में दुकानों की दीवार तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी की घटना सामने आई है. शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों में सेंधमारी कर नगद, सामान, लैपटॉप और महत्वपूर्ण कागजात चुराकर फरार हो गए.

 

जानकारी के अनुसार, पंडरा बाजार समिति के बनहौरा रोड स्थित दुकान संख्या N-24, N-25 और N-27 में एक ही रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोरों ने तीनों दुकानों में दीवार तोड़कर प्रवेश किया और कैश, कीमती सामान, लैपटॉप और कई अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिए. 

 

चोरी किए गए सामानों की कीमत लाखों में आंकी जा रही है. दुकानदारों को इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह मिली, जब वे अपनी दुकानें खोलने पहुंचे.  उनका कहना है कि सामान और नगदी के साथ-साथ महत्वपूर्ण कागजात चोरी होने से उनका बड़ा नुकसान हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही