Search

 
 
 

रांचीः बोनस अंक के साथ जीती लाला टाइटंस व रांची हंटर्स की टीम

 
Ranchi: बहावलपुरी पंजाबी समाज द्वारा आयोजित वुडक्राफ्ट बहावलपुरी प्रीमियर क्रिकेट लीग में लाला टाइटंस व रांची हंटर्स की टीम ने बोनस अंक के साथ जीत दर्ज की. पहले मैच में लाला टाइटंस ने स्विंग किंग्स को 54 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस की टीम ने निर्धारित सात ओवर में 68 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए स्विंग किंग्स की टीम 14 रन पर ढेर हो गयी. इस मैच में धीरज को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. दूसरे मैच में पंजाबी पैंथर्स ने बिग शॉट को नौ रन से हराया. पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिग शॉट की टीम 37 रन ही बना सकी. लक्ष्य अरोड़ा को मैन ऑफ द मैच चुना गया. तीसरे मैचं ने रांची रॉयल्स ने लुधियाना लायंस को 12 रन से हराया. आखिरी मैच में रांची हंटर्स ने रांची सनराइजर्स को 24 रन से हराकर बोनस अंत प्राप्त किए.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही