Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः राजद प्रदेश मुख्यालय में मना लालू का 76वां जन्मदिन

Ranchi: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन मनाया गया. झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में केक काटा गया. इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों के बीच केक काटा गया और सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया. साथ ही सैकड़ों गरीबों को भोजन कराया गया. इसे पढ़ें- साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-family-members-claim-afzal-was-released-after-paying-a-ransom-of-2-90-lakhs/">साहिबगंज

: परिजनों का दावा, 2.90 लाख की फिरौती देने पर छोड़ा गया अफजल

गरीबों के मसीहा हैं लालू यादव

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह उपस्थित रहे.युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि लालू यादव करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं. उन्होंने हमेशा दलितों, पिछड़ों,अल्पसंख्यकों, गरीबों का उत्थान करने का काम किया. इसलिए उनको गरीबों के मसीहा के रूप में जाना जाता है. रंजन कुमार ने कहा कि उन्होंने हमेशा सांप्रदायिक शक्तियों से संघर्ष कर प्रदेश-देश में अमन-चैन, भाईचारा स्थापित करने का काम किया. उन्हीं के निर्देशों का पालन करते हुए बिहार, झारखंड समेत पूरे देश भर में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-11-june-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।11 June।।झारखंडः सभी स्कूल 14 जून तक बंद।।छात्रों ने जाम किया रांची-पटना हाईवे।।रिम्सःसर्वर फेल,मरीज बेहाल।।लालू ने मनाया 76वां जन्मदिन।।हॉकीःभारत की बेटियों ने किया कमाल।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

ये रहे मौजूद

रविवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप में रूप से युवा राजद के प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी, युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव, उपाध्यक्ष अनीता यादव, महासचिव डॉ मनोज, इरफान अंसारी, महासचिव सह प्रवक्ता मंतोष यादव, उपाध्यक्ष जफीर खान, सुनील यादव, डॉ अविनाश, राजकिशोर सिंह यादव,अजय यादव, गायत्री देवी, राजकुमार यादव,अरशद अंसारी,मनोज पांडेय, संतोष राम, फरहान खान,बबन यादव, ममता कुजूर, उर्मिला सोरेंग,सरोज यादव,अनिल शर्मा, रामकुमार यादव,सुधीर गोप, मनोज अग्रवाल, शालिग्राम पांडे,नेसार अहमद मंतोष यादव महासचिव मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही