Search

 
 
 

रांची : लोधमा- पिस्का रेल लिंक लाइन के लिए भू-अधिग्रहण प्रकिया शुरू

 
लोधमा से पिस्का तक 17 किमी लंबी बाइपासिंग लिंक लाइन बनेगी Ranchi :  राउरकेला से टोरी को जोड़ने वाली रेल लिंक लाइन के लिए लोधमा -पिस्का बाइपासिंग हटिया परियोजना कार्य को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रकिया शुरू कर दी गई है. इस परियोजना के लिए नगड़ी अंचल क्षेत्र के कुदलूम गांव में 3.290 जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. जिला प्रशासन के आदेश में कहा गया है कि इस भूमि का निरीक्षण किसी भी दिन किया जा सकता है. इस भूमि की खरीद- बिक्री नहीं होगी. इसको लेकर 60 दिन के अंदर जिला भू अर्जन कार्यालय में आपत्ति दर्ज करायी जा सकती है.

लोधमा- पिस्का लिंक लाइन की अहमियत

लोधमा- पिस्का रेल लिंक लाइन राउरकेला से टोरी को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी. रांची और हटिया स्टेशन से गुजरनेवाली मालगाड़ियां इसी लिंक लाइन से होकर निकल जाएंगी. इससे रांची और हटिया स्टेशन से मौजूदा समय की तुलना में अधिक पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का सुगमता से परिचालन किया जा सकेगा. लोधमा पिस्का लिंक लाइन रांची को देश के उत्तरी और दक्षिणी भागों की रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने में काफी मददगार साबित होगी. इससे यात्रियों का सफर आसान होगा और उनकी सुविधाएं बढ़ जाएंगी. साथ ही समय की भी बचत होगी.

तीन साल में काम पूरा करने का लक्ष्य 

रांची रेल मंडल में लोधमा से पिस्का तक 17 किमी लंबी लिंक लाइन बनेगी. रेल मंत्रालय ने पिछले साल रांची रेल मंडल को इसकी स्वीकृति दे दी थी. इस रेल लाइन के लिए 150 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जायेगी. इस पर 472 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. लिंक लाइन का निर्माण तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसे भी पढ़ें – BIG">https://lagatar.in/big-news-former-mla-sanjeev-singh-rims-referred-to-aiims-in-repeated-brain-stroke-and-depression/">BIG

NEWS : रिपीटेड ब्रेन स्ट्रोक व अवसाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह, रिम्स ने एम्स रेफर किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही