Search

 
 
 

रांची : बजरा जतरा स्थल की मापी कराने पहुंचे भू-माफिया, ग्रामीणों ने खदेड़ा

 
Ranchi :  रांची के आईटीआई रोड स्थित बजरा जतरा मैदान की मापी कराने पहुंचे भू-माफिया को ग्रामीणों ने खदेड़ा है. जानकारी के अनुसार, जमीन दलाल  भाड़ा वाली महिला गैंग के साथ मंगलवार को जमीन की मापी कराने पहुंचे थे. ग्रामीणों को जैसे ही इसकी सूचना मिली वो वहां पहुंचे और सभी को हरवे-हथियार लेकर दौड़ाया. भू-माफिया और महिला गैंग बाइक छोड़कर जैसे-तैसे जान बचाकर वहां से भागे. ग्रामीणों ने बाइक को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि यह आदिवासियों का जतरा स्थल है. हर साल यहां फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होता है. मुहल्ला में यही एक मात्र मैदान बचा हुआ है. जिसपर जमीन कारोबारियों की गिद्द नजर है. https://lagatar.in/ranchi-land-mafia-arrived-to-measure-bajra-jatra-site-villagers-chased-them-away/untitled-16-37/"

rel="attachment wp-att-940042">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-16-19.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही