Search

 
 
 

रांचीः भू-माफियाओं ने की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस की जमीन हड़पने की कोशिश

 
Ranchi: भू-माफियाओं ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस स्व. युसूफ इकबाल की जमीन हड़पने कोशिश की है. इसे लेकर लोअर बाजार थाना में जमीन की देखरेख में प्रतिनियुक्त हवलदार जैनुल अंसारी के द्वारा रविवार को मामला दर्ज कराया गया. दर्ज कराए मामले में कहा गया है कि रविवार की सुबह अचानक जुनेद राज पप्पू अपने साथ 20-25 अज्ञात लोगों और मजदूरों को लेकर आए और स्व. युसूफ की जमीन पर की गई दीवार को तोड़ने लगे. हम लोगों ने तुरंत इसका विरोध किया और बताया कि हम लोग आधिकारिक रूप से इस जमीन की देखरेख में हैं,  तो इन लोगों ने कहा कि सामने चौक में 24 नंबर का पीसीआर लगा हुआ है. जाकर इस से पूछ लो हम लोग को तोड़ने का अधिकार प्राप्त है. साथ ही इन लोगों ने दीवार को सामने से तोड़ दिया. इसी दौरान लोअर बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी लोग मौके से भाग गए. मौके पर सिर्फ मजदूर ही मौजूद थे. इन लोगों के द्वारा अवैध रूप से दीवार को तोड़कर जमीन पर प्रवेश कर गए. इसके अलावा जुनैद और पप्पू के द्वारा धक्का-मुक्की और मारपीट भी की गई, और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rally-of-tribal-youth-organization-from-village-to-city-with-one-thousand-bikes-on-june-30/">जमशेदपुर

: एक हजार बाइक के साथ गांव से लेकर शहर तक आदिवासी युवा संगठन की रैली 30 जून को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही