Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सड़क के लिए 86 लोगों की जमीन का होगा अधिग्रहण, नोटिस जारी

Ranchi: बिजूपाड़ा चौक से बरहे औद्योगिक क्षेत्र पथ का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य परियोजना के लिए 86 लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इसको लेकर रांची जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है. इस परियोजना के लिए 03.379, 2.644 और 0.526 एकड़ भूमि का अधिग्रहण टांगर, बरहे और हुटार मौजा में किया जायेगा. जिला भू अर्जन कार्यालय की ओर से जारी प्रारंभिक अधिसूचना में कहा गया है कि आगामी 17 अक्टूबर को चिन्हित जमीन को लेकर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, रांची के पास किसी तरह की आपत्तियां हितबद्ध व्यक्ति दर्ज करा सकते हैं. इसे भी पढ़ें–दुमका">https://lagatar.in/dumka-eight-laborers-held-hostage-in-telangana-for-two-months-returned-home-safely/">दुमका

: दो माह से तेलंगाना में बंधक बनाए गए आठ मजदूर सकुशल घर लौटे

जमीन पर भू- अर्जन कार्यालय का आदेश मान्य

चिन्हित किए गए 86 लोगों की जमीन पर अब भू- अर्जन कार्यालय की नजर रहेगी. भूमि की योजना का निरीक्षण जिला भू- अर्जन पदाधिकारी, रांची के कार्यालय में किसी कार्य दिवस को किया जा सकेगा. भूमि का सर्वेक्षण एवं उसकी प्रविष्टि करने, किसी भूमि के किसी स्तर को मापने के लिए उसे खोदने या अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी जिला भू- अर्जन पदाधिकारी या इस कार्यालय के कर्मी अधिकृत किए गए हैं. अब इस चिन्हित जमीन की खरीद बिक्री या इस पर किसी तरह की संरचना हितबद्ध व्यक्ति या अन्य कोई नहीं करेगा. आपत्ति भू- अर्जन कार्यालय में अगले 60 दिनों के भीतर दर्ज करायी जा सकती है. इसे भी पढ़ें–यूक्रेन">https://lagatar.in/ukraine-russian-missiles-now-direct-attack-on-zelensky-presidential-office-destroyed/">यूक्रेन

: रूसी मिसाइलों का अब जेलेंस्की पर सीधा हमला, राष्ट्रपति दफ्तर तबाह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही