Search

 
 
 

रांची: देवकमल अस्पताल में लेजर Triton मशीन लगी, अनचाहे बालों से मिलेगी मुक्ति

 
Ranchi: अनचाहे बालों से परेशान लोगों को अब इलाज के बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इसका इलाज अब रांची के विख्यात देवकमल अस्पताल में होगा. देवकमल अस्पताल ने इसकी घोषणा की. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि नये लेजर Triton मशीन से इसका इलाज होगा. प्रबंधन ने कहा कि यह एक इज़राइली उत्पाद है. यह दुनिया की सबसे अच्छी लेजर मशीन है. इस मशीन से कई तरह के कार्य होंगे. अनचाहे बालों तो हटेंगे ही. साथ ही सभी रंजकता और मुंहासे के निशान हटाये जाएंगे. इससे मरीज को काफी फायदा होगा. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-governor-summons-dgp-adg-dc-and-ssp/">रांची

हिंसा: राज्यपाल ने DGP,ADG, DC और SSP को किया तलब देवकमल अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि लेजर तकनीक में चेहरे की त्वचा कसी जाती है. इससे चेहरा आकर्षक लगता है. साथ ही चेहरे की रिमॉडलिंग और बॉडी स्कल्प्टिंग की जाती है. युवाओं के साथ ही हर वर्ग के लोगों इसका फायदा होगा. बताया कि इसके इलाज में चार से छह बैठकें की  जाती हैं. तब प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम द्वारा लेजर ट्रिटन मशीन से इलाज किया जाता है. यह मशीन इलाज के मामले में काफी सुरक्षित और कारगर है. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 15 और 16 जून को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अर्ली बर्ड रजिस्ट्रेशन की पहली बैठक नि:शुल्क होगी. मरीज इसका लाभ उठा सकते हैं. इसके बाद यह सुविधा रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगी. इसे भी पढ़ें- हिंसा">https://lagatar.in/violence-case-ranchi-police-raided-42-houses-simultaneously-picked-up-29-suspects/">हिंसा

मामला: रांची पुलिस ने एक साथ 42 घरों में मारा छापा, 29 संदिग्धों को उठाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही